Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing DGCA ने Air India पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानिए वजह
Air India flight made emergency landing due to engine failure

DGCA ने Air India पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानिए वजह

नई दिल्ली : खबर है कि एविएशन रेगुलेटर (DGCA) ने मंगलवार को विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राप्त जानकारी अनुसार एयर इंडिया फ्लाइट में टिकट होने के बावजूद यात्रियों को बोर्डिंग से मना कर दिया गया है। इसके साथ ही बदले में यात्रियों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया, जिसकी वजह से DGCA ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

मिली जानकारी अनुसार डीजीसीए ने जांच में पाया कि बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली के यात्रियों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। जिसकी वजह से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और इसकी व्यक्तिगत सुनवाई भी हुई थी।वहीँ नियामक के अनुसार, एयर इंडिया के पास हर्जाने को लेकर कोई पॉलिसी नहीं है, जिसकी वजह से उसकी तरफ से यात्रियों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया।

वहीँ इसके बाद डीजीसीए ने इस मामले में एयर इंडिया को कहा है कि वह इस मुद्दे को हल करने के लिए तुरंत सिस्टम बनाए। ऐसा नहीं होने पर डीजीसीए दोबारा कार्रवाई करेगा।

 


Leave a Reply