जालंधर : विजीलेंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल के अधिकारी को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो ने पीएसपीसीएल अलावलपुर जिला जालंधर के जूनियर इंजीनियर शाम सिंह को बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के बदले में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि तरलोचन सिंह निवासी ग्राम सरमस्तपुर, जिला जालंधर की शिकायत पर आरोपी शाम सिंह जेई को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता विजीलेंस ब्यूरो से पास आए थे और उन्होंने यह आरोप लगाते हुए कहा था कि वह एक छोटा किसान है और उसने अपने ट्यूबवेल के लिए कृषि बिजली आपूर्ति के साथ एक व्यक्तिगत ट्रांसफार्मर के लिए आवेदन किया हुआ है। ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए दिया गया काम पहले ही पूरा कर लिया था लेकिन उसने 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और उनके बीच यह सौदा 10,000 रुपये में तय हुआ है।