Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने क्रिसमस,नये साल और गुरपर्व के मौके पर पटाख़े चलाने सम्बन्धित आदेश किए जारी
Jalandhar DC's strict action against travel agent, canceled the license of this agent

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने क्रिसमस,नये साल और गुरपर्व के मौके पर पटाख़े चलाने सम्बन्धित आदेश किए जारी

जालंधर : डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने धारा 144 अधीन मिले आधिकारियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किये है कि समर्थ अधिकारी की मंजूरी के बिना कोई भी व्यक्ति क्रिसमस,नया साल और गुरपर्व के त्योहार मौके पटाख़े स्टोर नहीं कर सकेगा और न ही प्रदर्शित करगे और न ही बेचेगा। आदेशों में यह भी कहा गया है कि क्रिसमस और नये साल की पूर्व संध्या मौके रात 11.55 बजे से रात 12.30 बजे तक पटाख़े चलाने की आज्ञा होगी। आदेशों में यह भी कहा गया है कि गुरपर्व मौके सुबह 4 बजे से 5बजे और रात 9 बजे से 10 बजे तक पटाख़े चलाने की आज्ञा होगी।आदेशों में यह भी कहा गया है कि पुलिस विभाग की तरफ से यह यकीनी बनाया जाएगा कि निर्धारित समय दौरान केवल ग्रीन पटाख़े ही चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की तरफ से यह भी यकीनी बनाया जाएगा कि पाबन्दीशुदा पटाख़ो की बिक्री न हो। आदेशों में यह भी कहा गया है कि सबंधित एस.एच.ओ. अपनी -अपने अधिकार क्षेत्र में इन आदेशों की पालना यकीनी बनाएगें।आदेशों में यह भी कहा गया है कि साइलेंस जोन जिसमें अस्पताल, शैक्षिक संस्थानों के नज़दीक पटाख़े चलाने पर पूरी पाबंदी होगी इसके इलावा सुच्ची गाँव की सीमा और इंडियन आईल निगम, भारत पैट्रोलियम निगम लिमटिड और हिन्दोस्तान पैट्रोलियम निगम लिमटिड के तेल टर्मिनलों के 500 गज़ के घेरे में पटाख़े चलाने पर पाबंदी होगी।
यह आदेश 10.01.2022 तक लागू रहेगा।

 


Leave a Reply