Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing ईद के अवसर पर पंजाब के CM भगवंत मान पहुंचे जालंधर
Punjab CM Bhagwant Mann arrives in Jalandhar on the occasion of Eid

ईद के अवसर पर पंजाब के CM भगवंत मान पहुंचे जालंधर

जालंधर : पंजाब के CM भगवंत मान आज ईद के अवसर पर जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह पहुंचे। यहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाया और उन्हें इस मुबारक दिन की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ इस अवसर पर जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के प्रत्याशी सुशील रिंकू और विधायक भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री का गुलाब देवी ईदगाह में आने पर मुस्लिम समुदाय ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को ईद पर अल्लाह का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खुदा सभी को अपनी बेशुमार रहमतें और खुशियां बख्शीश करे।

मुख्यमंत्री मान ने कहा ईद के अवसर पर उन्होंने पंजाब के साथ-साथ विश्वभर में शांति की दुआ की है। खुदा से दुआ की है कि वह उन्हें बल बख्शे कि वह लोगों की सेवा कर सकें और पंजाब को फिर से रंगला बना सकें।


Leave a Reply