Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, कई दिन से थे कोरोना से संक्रमित , हार्ट अटैक से हुआ देहांत
Senior journalist Rohit Sardana died, was infected with corona for several days, died of heart attack

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, कई दिन से थे कोरोना से संक्रमित , हार्ट अटैक से हुआ देहांत

नई दिल्ली : कोरोना वायरस संक्रमण दिल्ली-एनसीआर में कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को चर्चित टेलीविजन पत्रकार रोहित सरदाना को क्रूर कोरोना ने ली लील लिया। जैसे ही यह खबर आई कि टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे, साथ पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना कोरोना से संक्रमित थे। हालात गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अंतिम सांस तक कोशिश की, लेकिन रोहित सरदाना को नहीं बचा सके। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती रोहित सरदाना को शुक्रवार सुबह हार्टअटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया, हालांकि यह भी सच है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। कुछ दिन पहले ही रोहित कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। रोहित सरदाना के निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े काफी लोगों ने शोक जाहिर किया है।

रोहित के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। इसके अलावा, रोहित सरदाना के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक जताया है। नामी टेलीविजन न्यूज चैनल प्रधान संपादक सुधीर चौधरी ने एक ट्वीट के जरिए रोहित सरदाना के असामयिक निधन की जानकारी दी। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया- ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की खबर थी। रोहित सरदाना ने कई टेलीविजन चैनलों में काम किया और कई कार्यक्रमों का संचालन करते थे।

 

source link


Leave a Reply