Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing 18 हजार करोड़ में तैयार हुआ था अटल सेतु , 6 महीने में दरार ! , कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

18 हजार करोड़ में तैयार हुआ था अटल सेतु , 6 महीने में दरार ! , कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के नाम से प्रसिद्ध अटल बिहारी वाजपेई सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु जांच के घेरे में आ गया है। नवी मुंबई में उलवे की ओर एग्जिट रोड पर दरारें दिखाई दी हैं। बता दें कि देश के सबसे लंबे सी ब्रिज अटल सेतु का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 6 महीने पहले ही उद्घाटन किया था। नव निर्मित पुल पर आई इन दरारों ने विवाद खड़ा कर दिया है। वहीँ इस मामले में कांग्रेस ने बड़ा भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले शुक्रवार को इन दरारों का जायजा लेने पहुंचे थे। स्थिति देखने के बाद उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैं आपको यह दिखाने के लिए आया हूं कि जो हम कह रहे हैं वह केवल आरोप नहीं है। सरकार दिखा रही है कि वह लोगों के लिए काम कर रही है, लेकिन आप खुद यहां देख सकते हैं कि कितना भ्रष्टाचार हो रहा है।

बता दें कि करीब 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बने एमटीएचएल का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल जनवरी में किया था। इस पुल का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में किया गया है। लेकिन उद्घाटन होने के केवल 6 महीने के अंदर ही इस पर आई दरारों ने बड़े सवाल उठाए हैं।

सेतु के जिस हिस्से पर दरार आई है वहां के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश गणात्रा ने इन दावों को अफवाह बताया है। गणात्रा ने कहा कि ये एक सर्विस रोड है। यह मेन ब्रिज का एक कनेक्टिंग पार्ट है। जिसे लास्ट मूमेंट पर बनाया गया था। यहां पर कंस्ट्रक्शन हुआ था। लेकिन पास में खाड़ी होने की वजह से पहली बारिश में मिट्टी सेटल होती है। ये माइनर क्रैक्स हैं, फिलिंग का काम शुरू हो गया है जो कल शाम तक पूरा हो जाएगा। यातायात में कोई बाधा नहीं आई है। जनता को दिक्कत नहीं हुई है।


Leave a Reply