Skip to content

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे मानसा , परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात

Home Minister Amit Shah arrived in Mansa and met with Parvinder Jhota's family.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे मानसा , परविंदर झोटा के परिवार से की मुलाकात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसा में परविंदर सिंह झोटा के घर परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने परिवार से दुख सांझा किया और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ दिलाया जाएगा। इस मौके पर अमित शाह से साथ सुनील जाखड़, केवल सिंह ढिल्लों सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कल 12 बजे CBI की टीम मानसा पहुंचेगी। इसे लेकर सुनील जाखड़ ने बताया कि कल सी.बी.आई. की टीम परिवार से दस्तावेज लेगी और जानकारी लेकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने परिवार को भरोसा दिया कि इस मामले के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।