Skip to content

पंजाब को 4 साल बाद मिला स्थायी DGP ,गौरव यादव की नियुक्ति पर लगी मुहर

Punjab gets a permanent DGP after four years; Gaurav Yadav's appointment confirmed.

पंजाब को 4 साल बाद मिला स्थायी DGP ,गौरव यादव की नियुक्ति पर लगी मुहर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब को चार साल बाद स्थायी डीजीपी मिला है। सीनियर आईपीएस अधिकारी गौरव पंजाब के रेगुलर डीजीपी बनाए गए हैं। UPSC द्वारा भेजे गए 3 नामों के पैनल से गौरव यादव को पंजाब सरकार ने नियमित डीजीपी नियुक्त किया। पिछले 4 साल से गौरव यादव ही डीजीपी का कार्यभार संभाल रहे थे। यह नियुक्ति कम से कम दो साल तक के लिए की गई है।

खास बात यह है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इस मामले पर 13 अक्टूबर को सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही पंजाब सरकार ने गौरव यादव को नियमित DGP नियुक्त करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

2022 से कार्यवाहक डीजीपी थे गौरव यादव

1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव जुलाई 2022 से कार्यवाहक DGP के तौर पर काम कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति के लिए UPSC द्वारा चुने गए तीन अधिकारियों में उनका नाम शामिल है। पैनल में अन्य दो अधिकारी शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू शामिल थे।

जानकारी के अनुसार, गौरव यादव 30 अप्रैल, 2029 को रिटायर होंगे। वहीं राज्य विजिलेंस ब्यूरो के चीफ के तौर पर तैनात चौहान 31 मार्च, 2028 को रिटायर होंगे। सिद्धू, जिन्हें पिछले साल सेंट्रल डेप्युटेशन से उनके मूल कैडर में समय से पहले वापस भेज दिया गया था, 31 मई, 2027 को रिटायर होंगे।