Skip to content

परविंदर झोटा हत्याकांड: 15 अक्टूबर को 'पंजाब बंद' का एलान

Parvinder Jhota murder case: 'Punjab Bandh' announced for October 15.

परविंदर झोटा हत्याकांड: 15 अक्टूबर को 'पंजाब बंद' का एलान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : परविंदर झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का एलान किया गया है। इस दौरान मोगा शहर के मुख्य चौक समेत जिले की विभिन्न तहसीलों के प्रमुख चौकों पर सड़कें बंद कर जाम लगाने और धरने देने का एलान किया गया है।

यह धरने शाम तक जारी रहेंगे। परमिंदर झोटे को इंसाफ दिलाने के लिए गठित एक्शन कमेटी ने विभिन्न इंसाफ संघर्ष संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और आम लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की है।

क्या खुला रहेगा और क्या बंद?

समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बंद का एलान

• खुला रहेगा: अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन (Emergency) सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। दवाओं की जरूरत वाले मरीजों को नहीं रोका जाएगा। पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।

• बंद रहेगा: बाजार, दुकानें, व्यापारिक संस्थान और ट्रांसपोर्ट/बसें प्रभावित रहेंगी। मानसा-सिरसा रोड सहित कई मुख्य मार्गों और चौकों पर जाम और प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

जिक्रयोग्य है कि परविंद्र सिंह झोटा की हत्या के विरोध में कल पूरे पंजाब में बंद की कॉल दी गई है, जिसके चलते सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज को बंद रखने के लिए कहा गया है। जिसके बाद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी सभी स्कूल प्रबंधकों को कहा है कि वे अपने यहां की स्थिति के हिसाब से फैसला करें।