Skip to content

झोटा कत्ल मामला : आरोपी के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले

Jhota slaughter case: Punjab government's bulldozer razes accused's house; shop set on fire.

झोटा कत्ल मामला : आरोपी के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

पंजाब : पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या मामले के मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर मालिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के विरोध में नेशनल हाईवे जाम कर दिया। आरोपी अश्विनी कुमार को सालासर से हिरासत में लिया गया है। वहीं, पुलिस ने जेसीबी से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को गिरा दिया है। आरोपी की मेडिकल शॉप के पास भी पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची । मौके पर मौजूद लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए मेडिकल शॉप में आग लगा दी। पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को पीछे हटाया और दुकान को भी गिरा दिया। बता दे मृतक के परिजन सीबीआई से मामले की जांच करवाने के लिए अड़े हुए हैं।

यह था मामला

एंटी ड्रग टास्क फोर्स के नेता परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को एक दुकानदार ने उन पर गोलियां चलाईं। जख्मी हालत में उन्हें मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।परमिंदर सिंह झोटा लंबे समय से शहर के मेडिकल स्टोरों पर नशा बेचने का विरोध कर रहे थे। इस बात को लेकर उनका कई दुकानदारों से झगड़ा भी हुआ था। मंगलवार को वह शहर के मुख्य बाजार रेलवे फाटक के पास एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे तभी दुकानदार ने उन पर गोलियां चला दीं। दुकानदार सरेआम गोलियां चलाता रहा। परमिंदर सिंह झोटा ने अपनी जान बचाने की कोशिश की, वह एक दुकान में घुस गए थे।