Skip to content

मणिपुर में फिर तनाव बढ़ा , 4 की मौत, CM आवास के बाहर शव रखकर जताया विरोध

Tensions rise again in Manipur; 4 dead; protest staged by placing bodies outside the CM's residence.

मणिपुर में फिर तनाव बढ़ा , 4 की मौत, CM आवास के बाहर शव रखकर जताया विरोध
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

नेशनल न्यूज़ : मणिपुर में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। इम्फाल ईस्ट जिले के उयुमपोक इलाके में हुए हमले में चार लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी दो शव लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और उन्हें बंगले के बाहर रखने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। इस घटना के बाद राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच तनाव दोबारा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह विरोध प्रदर्शन जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए लोगों पर कथित हमले के बाद हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. हमले का आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगाया गया है.