Skip to content

मोबाइल फोन चार्ज करते समय दर्दनाक हादसा ! युवक की हुई मौत

मोबाइल फोन चार्ज करते समय दर्दनाक हादसा ! युवक की हुई मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कपूरथला : कपूरथला के गांव सुरखपुर अकबरपुर से दुखद खबर सामने आई है, जहां एक 25 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर पुत्र मंगा सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सागर अपने घर में इन्वर्टर पर अपना मोबाइल फोन चार्ज करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई।

युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रिश्तेदारों और गांव वालों में भी दुख की लहर दौड़ गई। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मौके पर परिवार वालों और पूर्व सरपंच सरदार मेजर सिंह ने लोगों से अपील की है कि बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें और खासकर बच्चों और युवाओं को बिजली से जुड़े कामों से दूर रखें ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके। इस दुखद घटना के बाद गांव सुरखपुर अकबरपुर और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।