Skip to content

जालंधर में दर्दनाक घटना : बर्थडे पार्टी मातम में बदली , महिला की मौत व दो घायल

Tragic incident in Jalandhar: Birthday party turns into a scene of mourning; woman dies, two injured.

जालंधर में दर्दनाक घटना : बर्थडे पार्टी मातम में बदली , महिला की मौत व दो घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में दर्दनाक घटना हुई है , जानकारी मिली है जालंधर के गांव ढड्डा में एक साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल एक रिश्तेदार ने डांस करते समय अपनी रिवॉल्वर से चार राउंड फायर किए, जिनकी चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और फोटोग्राफर घायल हो गए। मृतका की पहचान अमनदीप कौर निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है।

विदेश से लौटी बेटी के बेटे का मनाया जा रहा था जन्मदिन

जानकारी के अनुसार, गांव ढड्डा निवासी मोता सिंह की बेटी जर्मनी में रहती है और पिछले सप्ताह ही अपने गांव लौटी थी। उसके एक वर्षीय बेटे का जन्मदिन शनिवार, 10 अक्टूबर को था। इस खुशी में मोता सिंह ने घर पर पार्टी आयोजित की थी, जिसमें परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी लोगों ने हिस्सा लिया। पार्टी के दौरान डांस और जश्न चल रहा था, तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई।

डांस करते समय चलाईं चार गोलियां, महिला ने मौके पर तोड़ा दम

बताया जा रहा है कि मोता सिंह के दामाद का मामा डांस करते समय रिवॉल्वर से गोलियां चलाने लगा। उसने कथित तौर पर चार राउंड फायर किए। इस दौरान वहां मौजूद अमनदीप कौर, एक बच्चा और फोटोग्राफर गोली लगने से घायल हो गए। अमनदीप कौर को गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बच्चे के हाथ में गोली लगी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फोटोग्राफर भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एसएचओ नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जन्मदिन की खुशी में हुई इस घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया और समारोहों में हथियारों से फायरिंग करने की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।