Skip to content

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर मुंबई के जुहू में फ़ायरिंग

Firing incident involving film actor Tiger Shroff in Mumbai's Juhu area

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर मुंबई के जुहू में फ़ायरिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

मुंबई : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकलते समय बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। सामने आए एक नए वीडियो में दो हमलावर कार के बिल्कुल सामने और खिड़की के पास खड़े होकर सीधे अभिनेता पर गोलियां बरसाते दिख रहे हैं।

हमलावर जब टाइगर की खिड़की के बेहद करीब पहुंचकर छठा राउंड फायर करने वाला था, तभी ऐन मौके पर उसकी बंदूक अचानक जाम हो गई। इस तकनीकी खराबी के चलते अभिनेता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

गोलीबारी के तुरंत बाद कार का चालक फिरदौस गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर बाहर की तरफ भागा। इस दौरान हमलावर मौके पर पहले से बाइक स्टार्ट कर तैयार खड़े अपने तीसरे साथी के साथ तेजी से फरार हो गए।

एक अन्य वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि ड्राइवर के हटते ही टाइगर पैसेंजर सीट से फौरन ड्राइविंग सीट पर पहुंचे ताकि घायल चालक को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके।

मौके पर कार और सड़क पर खून बिखरा देख आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और एक महिला अभिनेता से घायल को तुरंत ले जाने की गुहार लगाती सुनाई दी। घायल ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

रविवार को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर कई बार गोली चलाने के बाद, पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस अभिनेता से यह भी पूछ रही है कि क्या उन्हें हाल ही में कोई धमकी भरी कॉल या चेतावनी मिली थी।