पंजाब : पंजाब की राजनीति में सियासी हलचल हुई है , मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी और उनके बचपन के करीबी मित्र मनजीत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह ने आज उनका पार्टी में स्वागत किया। सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने को पंजाब की सियासत में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। मनजीत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में भी अहम योगदान दिया था और लंबे समय तक भगवंत मान के साथ मिलकर काम किया था।
मनजीत सिंह सिद्धू को जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए 18 नवंबर 2023 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी के रूप में उनकी पहचान रही है।