वर्ल्ड न्यूज़ : बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी जिले कॉक्स बाजार में शनिवार सुबह एक समुद्र तटीय रिसॉर्ट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि तीन मंजिला इमारत पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
बांग्लादेश में दुखद हादसा: रिसॉर्ट में आग लगने से 10 की मौत