पंचकूला : पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में आज दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से आयोजित महोत्सव में देश का सबसे ऊंचा 221 फीट का रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल मुख्य अतिथि रहे।
लोग रावण के जलते पुतले को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखे।हरियाणवीं गायक तेजपाल ने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे। 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले और आकर्षक आतिशबाजी को देखने के लिए पंचकूला सहित पूरे ट्राईसिटी के लोगों में उत्सुकता थी। मिली जानकारी अनुसार इसके निर्माण पर लगभग 34 से 35 लाख रुपए का खर्च आया था। इस विशाल पुतले के साथ 51 फीट की तलवार भी लगाई गई थी। इसे देखने के लिए ट्राईसिटी (पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली) से 50 हजार से अधिक लोग मौजूद रहे।