Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing 8 करोड़ कीमत में बिकने को तैयार है ये टेप से चिपका केला, जाने क्या ख़ास है इसमें

8 करोड़ कीमत में बिकने को तैयार है ये टेप से चिपका केला, जाने क्या ख़ास है इसमें

ट्रेंडिंग : आप सोच रहे होंगे क्या एक केले की कीमत इतनी भी हो सकती है कि वो करोड़ों में बिके . क्यूंकि आमतौर पर केले की कीमत पांच रुपये या अधिक से अधिक 10 रुपये तक होती है. लेकिन अगर हम आपसे कहें कि ऊपर तस्वीर में जो टेप से चिपका केला आप देख रहे हैं, उसकी कीमत करोड़ों में हैं तो इस पर आपकी पहली प्रतिक्रिया क्या होगी? जाहिर है, आप सिर खुजलाने लगेंगे. फिर सोचेंगे, आखिर इस केले में ऐसा क्या खास, जो खरीदने के लिए लोग इतने पागल हो रहे हैं. असल में न्यूयॉर्क में एक दीवार पर टेप से चिपका यह केला नीलाम होने वाला है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख डॉलर (यानि 8 करोड़ रुपये से अधिक) रखी गई है.

जानकारी अनुसार ये टेप से चिपका केला असल में इटली के कलाकार मौरिजियो कैटेलन की एक कलाकृति है, जिसे उन्होंने ‘कॉमेडियन‘ नाम दिया है. उन्होंने इसे व्यंग्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया है, जिससे यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया. इसे सोथबी ऑक्शन हाउस द्वारा ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा है, जिसकी बोली 20 नवंबर तक लगाई जा सकती है.

टेप से चिपका केला असल में इटली के कलाकार मौरिजियो कैटेलन की एक कलाकृति है, जिसे उन्होंने ‘कॉमेडियन‘ नाम दिया है. उन्होंने इसे व्यंग्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया है, जिससे यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया. इसे सोथबी ऑक्शन हाउस द्वारा ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा है, जिसकी बोली 20 नवंबर तक लगाई जा सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केले के ऐसे तीन आर्टवर्क थे, जिनमें से दो बिक चुके हैं. बताया जाता है कि यह आर्टवर्क ग्लोबल व्यापार और उपभोक्तावाद का प्रतीक है. अगर आप इस आर्टवर्क को खरीदना चाहते हैं, तो ऑक्शन हाउस की ऑफिशियल वेबसाइट www.sothebys.com पर जाकर बोली लगा सकते हैं. ध्यान रहे, आपके पास केवल 20 नवंबर यानि कल तक का ही समय है.


Leave a Reply