Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बेटे द्वारा मां-बाप व भाई का मर्डर करने के मामले का सच आया सामने
The truth of the case of murder of parents and brother by son in Jalandhar came to light

जालंधर में बेटे द्वारा मां-बाप व भाई का मर्डर करने के मामले का सच आया सामने

जालंधर : जालंधर में बीते कल वीरवार को लांबड़ा थाना के अधीन पड़ते टावर इन्क्लेव में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपने मां-बाप व भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी । जानकारी मिली है कि उसने घटना को अंजाम दोपहर 2-3 बजे के बीच दिया गया लेकिन इसका पता गुरुवार देर रात चला। सूचना पाकर देर रात एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर, डीएसपी करतारपुर बलवीर सिंह व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बता दे पुलिस ने आरोपी को नाकेबंदी कर काबू कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि हत्यारोपी अपने माता-पिता पर कोठी अपने नाम पर करवाने का दबाव बना रहा था। इसी बात पर विवाद चल रहा था। मृतक का पिता जगबीर सिंह (52) दो साल पहले ही परिवार समेत टावर इन्क्लेव में शिफ्ट हुआ था। जगबीर सिंह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसका बड़ा बेटा 32 साल का गगनदीप सिंह कुंवारा था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसलिए उसकी शादी नहीं की। जबकि छोटा बेटा हरप्रीत सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।

हरप्रीत सिंह अपने पिता जगबीर सिंह व मां अमृतपाल कौर पर मकान उसके नाम पर लिखने का दबाव बना रहा था लेकिन मगर मां-बाप राजी नहीं थे। गुरुवार को हरप्रीत सिंह की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। बाद में पिता और पुत्र में विवाद हो गया। हरप्रीत सिंह ने बंदूक से पिता- माता व भाई को गोलियां मारकर मार दिया वारदात के बाद चुपचाप कोठी पर ताला लगाकर स्कूटी से फरार हो गया। गुरुवार रात सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मकान को खुलवाया तो अंदर तीनों के शव पड़े थे। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी हरप्रीत सिंह को काबू कर लिया है।


Leave a Reply