Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing यूक्रेन के खारकीव में रूस की बमबारी से एक भारतीय छात्र की मौत
Russian bombing kills an Indian student in Ukraine's Kharkiv

यूक्रेन के खारकीव में रूस की बमबारी से एक भारतीय छात्र की मौत

नई दिल्ली : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि यूक्रेन के खारकीव में रूस की बमबारी से एक भारतीय छात्र की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी अनुसार एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले कर्नाटक के हावेरी जिले के छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई। सूत्रों की जानकारी अनुसार विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। वहीँ यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठा दिन है। बता दे कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में हमला और तेज कर दिया है। वहीँ रूस के हमले में यूक्रेन के कई नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। मिली जानकारी अनुसार यूक्रेन के खार्किव में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘आपरेशन गंगा’ शुरू किया है। ‘आपरेशन गंगा’ मिशन के तहत एयर इंडिया द्वारा विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। वहीँ मंगलवार सुबह बुखारेस्ट से 182 भारतीय नागरिकों को लेकर फ्लाइट मुंबई पहुंची।

 


Leave a Reply