Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing गलती से व्यक्ति के खाते में आ गए 26 लाख, लौटाने से किया इनकार तो बैंक ने उठाया ये कदम
Rs 26 lakhs were credited to a person's account by mistake, when he refused to return the bank took this step

गलती से व्यक्ति के खाते में आ गए 26 लाख, लौटाने से किया इनकार तो बैंक ने उठाया ये कदम

नेशनल न्यूज़ : प्राप्त जानकारी अनुसार ये मामला नोएड़ा की एक बैंक का है जहां तकनीकी खराबी के कारण बैंक ने गलती से व्यक्ति के खाते में 26,15,905 रुपये ट्रांसफर कर दिये। इसके बाद व्यक्ति ने ट्रांसफर हुई पूरी रकम को तुंरत चेक और ऑनलाइन तरीके से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। ट्रांसफर की हुई राशि न मिलने पर बैंक अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बैंक अधिकारी पंकज बागर ने पुलिस को बताया कि नीरज कुमार नामक के व्यक्ति के साथ 58 हजार रुपए की ठगी हुई थी। जिसकी उसने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बैंक की तरफ से नीरज कुमार के अकाउंट से ठगी के 58 हजार रूपए को फ्रीज कर दिया गया था। अधिकारी पंकज बागर ने बताया कि स्थानीय अदालत का आदेश आने के बाद नीरज कुमार के ठगी के कारण फ्रीज की गई रकम को बैंक ने खाते में वापस में किया था।

अधिकारी पंकज बागर ने बताया कि नीरज कुमार की फ्रीज की गई रकम बैंक को वापस करने थे। तकनीकी खरीबी की वजह से बैंक से 58 हजार रुपये की जगह नीरज कुमार के खाते में कुल 26,15,905 रुपये ट्रांसफर हो गए। जिसे नीरज कुमार ने बहुत सफाई से 13,50,000 रुपये चेक के जरिए और बाकी रकम को ऑनलाइन के जरिए दूसरे बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लिए।

बैंक की टीम को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होनें पूरे मामले की जांच की और बैंक अधिकारी ने नीरज से गलती से ट्रांसफर हुए रुपए वापस करने को कहा गया तो उसने यह कहते हुए साफ इंकार कर दिया कि उसके अकाउंट में किसी भी प्रकार की कोई रकम नही आई है। वही बैंक अधिकारियों का कहना है कि नीरज कुमार ने बेईमानी से रुपए हड़प लिए है।

आरोपी के द्वारा रकम वापस न करने पर बैंक अधिकारी ने थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply