Latest news
जालंधर में टूर एंड ट्रैवल्स शॉप में नकाबपोश बदमाशों ने की बड़ी लूट MATHS COACHING CENTER के स्टूडेंट्स ने 10TH के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये 23वें विशाल माता रानी जागरण से पहले बालाजी महाराज की चौकी से बना भक्तिमय माहौल शिव ज्योति पब्लिक स्कूल की छात्रा संचिता सोनी ने ज़िले में दूसरा स्थान प्राप्त करके लहराया विद्यालय क... CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में कबाड़ी वाले की किस्मत चमकी , राखी बंपर का 2.5 करोड़ रुपये का लगा इनाम

पंजाब में कबाड़ी वाले की किस्मत चमकी , राखी बंपर का 2.5 करोड़ रुपये का लगा इनाम

पंजाब : खबर है कि रातों-रात एक कबाड़ी की किस्मत चमक गई। राखी बंपर का 2.5 करोड़ रुपये का कबाड़ी का इनाम लग गया। करोड़पति बनने वाला उक्त कबाड़ी आदमपुर का रहने वाला है। आदमपुर के एक गरीब परिवार के प्रीतम लाल जग्गी (उर्फ प्रीतम कबाड़िया) पुत्र चरण दास जग्गी ने बताया कि उनका परिवार पिछले कई दशकों से आदमपुर में कबाड़ी की दुकान का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कबाड़ी के काम से वह आज तक कबाड़ी के काम से अपना घर और दुकान नहीं बना सका।

उन्होंने कहा कि वह पिछले 50 साल से लॉटरी खरीद रहे हैं। उस समय पंजाब सरकार की लॉटरी 1 रुपये की थी। प्रीतम ने बताया कि पिछले सप्ताह जालंधर से लॉटरी बेचने आए एजेंट से उन्होंने और उनकी पत्नी अनीता जग्गी (उर्फ बबली) ने दोनों के नाम पर पंजाब सरकार का राखी बंपर 2024 का टिकट नंबर 452749 खरीदा जो कि लूथरा लॉटरी एजेंसी जालंधर द्वारा बेचा गया था।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह पंजाब केसरी अखबार में लॉटरी का रिजल्ट देखा तो पता चला कि पहला इनाम टिकट नंबर 452749 है, जो उसके पास था। उन्होंने इसे जाहिर नहीं किया और दिनचर्या की तरह आदमपुर स्थित निरंकारी सत्संग घर में चले गए। जब वह घर आए तो उन्हें जालंधर से लॉटरी वालों का फोन आया कि आपका राखी का बंपर पहला इनाम ढाई करोड़ रुपये का निकला है।

इसके बाद उन्होंने सबसे पहले भगवान को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह पैसे मिल जाएगे तो वह इसमें से 25 प्रतिशत पासे समाज सेवा के कामों में गरीबों के लिए खर्च करेंगे। प्रीतम कबाड़ी की 2.5 करोड़ की लॉटरी निकलने की खबर सुनकर हर कोई प्रीतम कबाड़ी के घर पर बधाई देने पहुँच रहा है ।


Leave a Reply