Latest news
'आप' पार्टी को छोड़ते ही हरभजन सिंह की Z+ सिक्योरिटी को मान सरकार ने वापस लिया फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां राघव चड्ढा को झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो पंजाब में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा : सांसद हरभजन सिंह और राजेंद्र गुप्ता के घर की दी... पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था DMA ने जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia से की विशेष मुलाक़ा... अरविंद केजरीवाल को झटका : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल BJP में शामिल हुए पंजाब के इन शहरों में रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… होगी मॉक ड्रिल नाैवीं क्लास की छात्रा बनी मां, अमृतसर के युवक पर दुष्कर्म का आरोप पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा...

India Living News

Hot News
You are currently viewing हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से आई बाढ़ में पंजाबी सूफी गायक की हुई मौत
Punjabi Sufi singer dies in flood caused by cloudburst in Himachal Pradesh's Dharamsala

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से आई बाढ़ में पंजाबी सूफी गायक की हुई मौत

छेहरटा (अमृतसर) : सूफियाना गायकी से लोगों को मदहोश करने वाले सूफी गायक मनमीत सिंह और उनके भाई किरनपाल सिंह अब एक साथ कव्वाली करते हुए नजर नहीं आएंगे। सैन ब्रदर्स के नाम से मशहूर दोनों भाइयों की जोड़ी टूट गई है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में अपने छोटे भाई किरनपाल सिंह सहित पांच लोगों के साथ घूमने गए मनमीत सिंह (31) पैर फिसलने के कारण बाढ़ की चपेट में आ गए थे। पानी में बह जाने से उनकी मौत हो गई। उनके शव को 28 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार देर रात करेरी नदी से बरामद कर लिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10-11 जुलाई की रात साढ़े 11 बजे मनमीत और किरनपालसिंह अपने चार दोस्तों के साथ अपनी गाड़ी में हिमाचल के धर्मशाला में घूमने गए थे। सभी को मंगलवार को वापस आना था। सोमवार सुबह धर्मशाला में बादल फट गए। इस दौरान मनमीत का पैर फिसल गया और वह पानी के बहाव में बह गया। पहले परिवार वाले उम्मीद लगाए बैठे थे कि उनका बेटा बच जाएगा, लेकिन गत रात करेरी नदी से उनका शव बरामद कर लिया गया।

मनमीत सिंह का सिंगिग ग्रुप सैन ब्रदर्स के नाम से मशहूर है और वह देश व विदेश में शो करते रहे हैं। मनमीत सिंह की मौत से उनके चाहने वाले काफी आहत हैं।

 

 

source link


Leave a Reply