Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पठानकोट की पुलिस ने बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का किया भंडाफोड़
Police of Punjab's Pathankot busted the gang of big inter-state drug smugglers

पंजाब के पठानकोट की पुलिस ने बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का किया भंडाफोड़

पठानकोट : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब के पठानकोट की पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने श्रीनगर से लाई जा रही 12 किलोग्राम हेरोइन, 2 देसी पिस्टल, ट्रक और कार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन शातिर आरोपियों ने हेरोइन छिपाने के लिए ट्रक में अलग से कैबिनेट बनवा रखी थी। जिसका सामान्य तलाशी में पता नहीं चलता था।

बता दे कि आरोपियों ने 10 किलो 80 ग्राम हेरोइन ट्रक में और बाकी कार में छिपा रखी थी। वहीँ पुलिस ने योजना बनाकर कार और ट्रक दोनों को ट्रेस कर उसमें सवार पांचों शातिरों को काबू कर लिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक आरोपियों की पहचान जिला मलेरकोटला के गांव सिंगली निवासी लखवीर सिंह, अमृतसर के सुल्तानविंड निवासी रोहित जोशी, मलेरकोटला के गांव खुर्द निवासी सलीम मोहम्मद, संगरूर के गांव धुरी निवासी गुरदीप सिंह और दविंदर सिंह के तौर पर हुई है।

पठानकोट के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा और पूछताछ के दौरान इसमें शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू-कश्मीर से आने वाले एक ट्रक में एक स्पेशल कैबिनेट बनाकर हेरोइन छिपाई गई है। वहीँ पुलिस टीमों में 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर और 3 सब इंस्पेक्टरों के अलावा अन्य कर्मचारी शामिल किए गए थे। जिन्होंने दिन रात नाकेबंदी कर तस्करों पर नजर रखी और आखिर उन्हें दबोच लिया।

 


Leave a Reply