Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing 12वीं के Students के लिए अहम खबर, पढ़े जानकारी
Important news for 12th class students, read information

12वीं के Students के लिए अहम खबर, पढ़े जानकारी

पंजाब : आपको बता दे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होने जा रही है। शिक्षा बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए रोल नंबर जारी कर दिए गए है, जिसके लिए स्कूल प्रमुख https://registration2023.pseb.ac.in/Login पर क्लीक करके रोल नंबर डाऊनलोड कर सकते हैं। स्कूल प्रमुख स्कूल आई.डी. (यूजरनेम) और पासवर्ड भर कर पता कर सकते है।

बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव
आपको बता दें कि फरवरी से 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही है, लेकिन इस मौके पर शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया है। दरअसल, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड को अगले साल से अपने परीक्षा पैटर्न में बदलाव करना पड़ा है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड से पास होने वाले छात्रों में से बहुत कम छात्र ऐसे होते है, जो यू.पी.एस.सी. या पी.सी.एस. के लिए क्वालिफाई कर चुके होते हैं।

प्रतियोगिताओं में आगे आना है, इसलिए शिक्षा बोर्ड ने अगले साल से सी.बी.एस.ई. पैटर्न अपनाने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन अब अचानक रातों-रात शिक्षा बोर्ड ने इन वर्षों को लेकर परीक्षाओं तक का पूरा पैटर्न ही बदलने का फैसला कर लिया है। छात्र उनके माता-पिता और शिक्षक बहुत भ्रमित है। वार्षिक परीक्षाओं में एक महीना भी नहीं बचा है और यह पैटर्न लागू कर दिया गया है, जिससे पूरे पंजाब के विद्यार्थी तो परेशान हैं ही, इसके साथ इन विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले लैक्चरर भी हैरान हैं, क्योंकि पूरे साल की तैयारी पुराने पैटर्न से कराई गई है।


Leave a Reply