Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में जासूसी के आरोप में एक और Youtuber गिरफ्तार, DGP ने किए बड़े खुलासे

पंजाब में जासूसी के आरोप में एक और Youtuber गिरफ्तार, DGP ने किए बड़े खुलासे

पंजाब : खबर है कि पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। जसबीर सिंह को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल चलाता है। उसके यूट्यूब चैनल के 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ पाया गया है। वहीं जासूसी के लिए गिरफ्तार हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी उसके घनिष्ठ संपर्क हैं।

जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह तीन मौकों (2020, 2021, 2024) पर पाकिस्तान गया था और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने पहचान से बचने के लिए इन पीआईओ के साथ अपने संचार के सभी निशान मिटाने का प्रयास किया। उसके खिलाफ एसएसओसी मोहाली में एक केस दर्ज किया गया है।


Leave a Reply