Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब : पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। आज शुक्रवार दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव के कारण जालंधर समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को भयानक गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मानसून के और एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 तारीख तक भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 3 और 4 जुलाई को कई इलाकों में 40 से 50 kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। पंजाब और चंडीगढ़ के कई जिलों के लिए 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को भारी बारिश और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए पानी वाले इलाकों और निचले इलाकों में बेवजह यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है।


Leave a Reply