Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 : भारत पहुंचा 125वें स्थान पर , यूरोप शीर्ष 10 में हावी रहा

नेशनल न्यूज़ : ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत की रैंकिंग एक बार फिर से गिर गई है। इस साल भारत 125वें स्थान पर पहुंच गया है, जिससे भारतीय पासपोर्ट धारकों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा सीमित हो गई है। अब भारतीय नागरिक केवल 26 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल के जरिए यात्रा कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत पिछले कुछ वर्षों में मामूली सुधार के बावजूद शीर्ष 100 देशों में जगह नहीं बना सका। वर्ष 2021 और 2023 में भारत 127वें स्थान पर था। 2025 में यह 124वें स्थान तक पहुंचा, लेकिन 2026 में फिर एक स्थान फिसलकर 125वें नंबर पर आ गया।

किन देशों से पीछे और किनसे आगे?
नई रैंकिंग में भारत नामीबिया, फिलीपींस, मोरक्को और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से पीछे है। वहीं अजरबैजान और किर्गिस्तान भारत से नीचे हैं। भारतीय पासपोर्ट धारक भूटान, नेपाल, जमैका, मकाऊ, फिलिस्तीन, ट्यूनीशिया, अंगोला और बारबाडोस सहित 26 देशों और क्षेत्रों में बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन और संयुक्त अरब अमीरात सहित लगभग 88 देशों में यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को पहले से वीजा लेना अनिवार्य है।

दुनिया के 10 सबसे ताकतवर पासपोर्ट

रैंक देश
1 स्वीडन
2 स्विट्जरलैंड
3 फिनलैंड
4 जर्मनी
5 डेनमार्क
6 नीदरलैंड्स
7 आयरलैंड
8 यूनाइटेड किंगडम
9 नॉर्वे
10 सिंगापुर

अमेरिका भी टॉप 10 से बाहर
इस वर्ष की रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि अमेरिका और फ्रांस दोनों 11वें स्थान पर रहे और शीर्ष 10 में जगह नहीं बना सके। वहीं कनाडा 13वें स्थान पर है।रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में इस बार भी यूरोपीय देशों का दबदबा देखने को मिला, जिससे वैश्विक यात्रा स्वतंत्रता के मामले में यूरोप की मजबूत स्थिति एक बार फिर साबित हुई।


Leave a Reply