Latest news
पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत

लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत

लुधियाना : महानगर के सबसे पॉश और वी.आई.पी. इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार की सुबह रफ्तार कार ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जिंदगी भर का जख्म दे दिया। यहाँ सुबह-सुबह सैर पर निकली एक नामी प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी को एक तेज रफ्तार और बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना रूह कँपा देने वाला था कि कार महिला को करीब 5 से 10 मीटर तक सड़क पर घसीटती हुई ले गई। हादसे में आयी आई गंभीर चोटों के कारण महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। यह पूरी खौफनाक वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में लाइव रिकॉर्ड हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन के मशहूर चार खंभा चौक इलाके की रहने वाली हरप्रीत कौर (पति प्रॉपर्टी कारोबारी) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अपनी एक सहेली के साथ रोजमर्रा की तरह वॉक करने निकली थीं। दोनों महिलाएं सड़क के किनारे सुरक्षित चलते हुए आपस में बातचीत कर रही थीं। वे अपनी धुन में आगे बढ़ ही रही थीं कि अचानक पीछे से आ रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए दोनों महिलाओं को पीछे से जोरदार (टक्कर) मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरीं। वारदात के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज को देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।

कार चालक ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद इंसानियत को शर्मसार करते हुए ब्रेक नहीं लगाई, बल्कि गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हरप्रीत कौर कार के नीचे फंस गई और आरोपी उसे करीब 5 से 10 मीटर तक सड़क पर बेरहमी से घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल और रूट पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। कार के मॉडल और नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि फरार हत्यारे कार चालक को बहुत जल्द गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली जाएगी।


Leave a Reply