Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बिजली संकट गहराया , कोयले की कमी के चलते गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट बंद
Power crisis deepens in Punjab, both units of Goindwal Sahib Thermal Plant closed due to shortage of coal

पंजाब में बिजली संकट गहराया , कोयले की कमी के चलते गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट बंद

पटियाला : पंजाब में बिजली संकट गहराया , कोयले की कमी के चलते गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट बंद। बता दे कि सोमवार को राज्य में बिजली की अधिकतम डिमांड 7627 मेगावाट दर्ज की गई। हालांकि पावर सप्लाई के दौरान राज्य के कई इलाकों में अघोषित पावर कट लगाए गए लेकिन इसके बावजूद पावरकाम ने सेंट्रल पूल से 3443 मेगावाट बिजली हासिल की।

वहीँ पावरकाम के स्टेट सेक्टर के रोपड़ और लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांटों के कुल आठ यूनिटों में से सोमवार को पांच यूनिट चलाए गए। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर के राजपुरा थर्मल प्लांट के दोनों यूनिट चले और पावरकाम को यहां से 1335 मेगावाट बिजली हासिल हुई।

वहीँ तलवंडी साबो के तीन में से दो यूनिटों से 1196 मेगावाट बिजली मिली जबकि गोइंदवाल साहिब के दोनों यूनिट कोयला स्टाक न होने के चलते पूरी तरह से बंद हैं। सोमवार को पावरकाम ने अपने हाइडल प्रोजेक्टों में से रणजीत सागर डैम की दो यूनिटों से 249 मेगावाट बिजली समेत विभिन्न हाइडल प्रोजेक्टों से कुल 542 मेगावाट बिजली हासिल की।

वहीँ थर्मल प्रोजेक्टों में कोयला स्टाक संबंधी पावरकाम अधिकारियों ने बताया कि रोपड़ में 11 और लहरा मोहब्बत प्लांट में 6.8 दिन का कोयला स्टाक उपलब्ध है। दूसरी ओर गोइंदवाल साहिब में कोयला उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा राजपुरा प्लांट में 21 दिन और तलवंडी साबो में साढ़े तीन दिन का कोयले का स्टाक है।

 


Leave a Reply