Latest news
AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बिजली संकट गहराया , 2 से 6 घंटे के लग रहे बिजली कट , पांच थर्मल प्लांट बंद हाेने से 2010 मेगावाट बिजली की कमी
In Jalandhar, there will be a power cut of 5 hours on Wednesday in these areas, read the information

पंजाब में बिजली संकट गहराया , 2 से 6 घंटे के लग रहे बिजली कट , पांच थर्मल प्लांट बंद हाेने से 2010 मेगावाट बिजली की कमी

पटियाला : पंजाब में बिजली संकट एक बार फिर गहरा गया है। बड़ी खबर है कि पंजाब के पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के थर्मल प्लांटों के 15 में से पांच यूनिटों ने मंगलवार को बिजली उत्पादन बंद कर दिया। वहीँ इनमें तीन प्राइवेट और दो पब्लिक सेक्टर के यूनिट शामिल हैं। इसके कारण राज्य में 2010 मेगावाट बिजली की कमी पैदा हो गई। वहीँ मांग और आपूर्ति में अंतर के कारण पूरे प्रदेश में पावरकाम को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दो से छह घंटे तक कट लगाने पड़ रहे है।

बता दे कि राज्य में पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर कुल 15 यूनिट में की बिजली उत्पादन क्षमता करीब 6000 मेगावाट है। स्टेट सेक्टर के रोपड़ थर्मल प्लांट के दो यूनिट मंगलवार को बंद रहे वहीं प्राइवेट सेक्टर के तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में भी दो यूनिट बंद रहे। वहीँ प्राइवेट सेक्टर के गोइंदवाल साहब प्लांट का एक यूनिट कोयले की कमी के कारण बीती 11 अप्रैल से बंद है।

वहीँ पावरकाम के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट के पास 6.3, रोपड़ थर्मल प्लांट के पास 9.6, गोइंदवाल साहब में 3.4, तलवंडी साबो के पास 6 और राजपुरा थर्मल प्लांट के पास 23.4 दिन का कोयला स्टाक उपलब्ध है।

 


Leave a Reply