Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बैंक में पैसे जमा करवाने गई महिला से नौसरबाज़ 41 हजार रुपये ठग ले गया, घटना सीसीटीवी में कैद
Nausarbaaz stole 41 thousand rupees from a woman who went to deposit money in Jalandhar's bank, incident captured in CCTV

जालंधर के बैंक में पैसे जमा करवाने गई महिला से नौसरबाज़ 41 हजार रुपये ठग ले गया, घटना सीसीटीवी में कैद

जालंधर : महानगर जालंधर में नौसरबाज लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार बस्ती दानिशमंदा में रहने वाली एक महिला फुटबाल चौक के पास बैंक एटीएम में पैसे जमा करवाने गयी और नौसरबाजों का शिकार बन गई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह बैंक में 41 हजार रुपये जमा करवाने के लिए आई थी। लेकिन जब वह बैंक में पहुंची तो वहां पर खड़े एक युवक ने कहा कि वह अपना आधार कार्ड लेकर आए। उसने युवक से पूछा कि पैसे जमा कराने वाले के लिए आधार कार्ड जरूरी नहीं तो उसने कहा कि नहीं अब बैंक में नए नियम बना दिए हैं।

वहीँ उस युवक ने बातों में उलझाकर उससे सारे पैसे ले लिए और एटीएम मशीन में जमा करवाने की बात कहकर चला गया। हालाँकि इसके बाद वह कुछ ही देर बाद वापस आया और कहा कि 39 हजार रुपये बैंक में जमा हो गए। दो हजार रुपये नोट जमा नहीं हुए। लेकिन इतनी ही देर में वे अचानक वहां से गायब हो गया। बाद में पता चला कि जिस युवक को महिला ने पैसे दिए थे, वह बैंक में काम नहीं करता था, बल्कि उसके पैसे लेकर फरार हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की तो वह युवक कैमरे में कैद हो गया था।

 


Leave a Reply