Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के फुटबाल चौक के पास दर्दनाक हादसा , ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
Traumatic accident near Jalandhar's football chowk, woman dies due to truck collision

जालंधर के फुटबाल चौक के पास दर्दनाक हादसा , ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

जालंधर : महानगर में गुरुवार सुबह फुटबाल चौक के नज़दीक भयानक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बस्ती शेख के न्यू संत नगर की रहने वाली महिला अपने बच्चे और सास-ससुर के साथ सुबह-सुबह आदर्श नगर स्थित पार्क में सैर करने के लिए आई थी। सैर करने के बाद वे मोटर साइकिल पर वापिस लौट रहे थे। लेकिन वे जैसे ही फुटबाल चौक के नज़दीक पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद चारों लोग सड़क पर गिर गए।

इसके बाद ट्रक चालक ने इमरजेंसी में ब्रेक लगाने की बजाय सड़क पर गिरी महिला के ऊपर से ट्रक निकाल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीँ इस हादसे में महिला की सास-ससुर औऱ तीन साल का बेटा घायल हो गए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

वहीँ लोगों ने घायलों को संभाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक्सीडेंट के बाद गुस्साए लोगों ने चिकचिक चौक पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिय़ा।

वहीँ मृतका के परिजनों का कहना था कि जब हादसा हुआ उस वक्त मौके पर पुलिस कर्मचारी भी चौक पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने चालक को नहीं पकड़ा और उसे भाग जाने दिया।परिजनों का कहना है कि पुलिस थोड़ी कोशिश करती तो ट्रक चालक को दबोचा जा सकता था। उन्होंने कहा जब तक ट्रक चालक गिरफ्तार नहीं होता, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।

 


Leave a Reply