Latest news
पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के BSF चौक के पास पेट्रोल पंप पर हुआ जोरदार धमाका , कोई जानी नुकसान नहीं हुआ , बड़ा हादसा टला
Massive explosion at petrol pump near BSF Chowk in Jalandhar, no casualties, major accident averted

जालंधर के BSF चौक के पास पेट्रोल पंप पर हुआ जोरदार धमाका , कोई जानी नुकसान नहीं हुआ , बड़ा हादसा टला

जालंधर : शहर में सोमवार को अचानक धमाका होने से खलबली मच गई। यह धमाका BSF चौक के पास इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर कंप्रेशर फटने से हुआ, जिससे वहां से तेल भरवाकर जा रही दो कारें टूट गईं। बताया जा रहा है इनमें एक कार 3 महीने पहले ही नई खरीदी गई थी। हालांकि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, पेट्रोल पंप भी चालू हालत में होने और नजदीक ही एक बड़ा होटल होने की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से भी टल गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पंप कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और कंप्रेशर फटने से जुड़े वीडियो व अन्य सबूत जुटाकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद कारों को भी पुलिस ने थाने मंगवाया है ताकि उनका ब्यौरा भी रिपोर्ट में दर्ज किया जा सके।

धमाके से टूटी कारों में से एक के मालिक ने कहा कि उन्होंने पंपसे तेल डलवाया व इसके बाद पेमेंट किया और जैसे ही कार में बैठकर कार स्टार्ट कर थोड़ा आगे बढ़ाई तो एकदम से धमाका हुआ और ऐसा लगा कि छत पर कोई भारी वजन गिरा हो। उन्होंने तुरंत कार से बाहर निकलकर देखा तो कंप्रेशर फटने के बाद उसके टुकड़े उछलकर इस तरफ गिरे थे। पहले वो कार के उसी जगह पर खड़े थे। वो अंदर न बैठे होते तो उनके साथ ही कुछ हो जाता।

 

 

source link


Leave a Reply