Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing Kisan Andolan : अब छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे किसान, 10 को रोकेंगे ट्रेन
Kisan Andolan: Now farmers will march to Delhi on March 6, will stop trains on March 10

Kisan Andolan : अब छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे किसान, 10 को रोकेंगे ट्रेन

पंजाब : किसान संगठनों ने अब दिल्ली कूच की नई रणनीति बनाई है। इसके मुताबिक किसान छह मार्च को दिल्ली कूच करेंगे। वहीं 10 मार्च को रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि 13 फरवरी से किसान संगठन पंजाब और हरियाणा की सीमा पर शंभू और खनौरी में डटे हैं।

पंजाब के बठिंडा जिले के गांव बल्लों में युवा किसान शुभकरण सिंह का भोग समागम रविवार को हुआ। इसमें देशभर से अलग-अलग किसान संगठनों के नेता पहुंचे। किसानों ने शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। किसान संगठनों ने बड़ा एलान किया। छह मार्च को पंजाब और हरियाणा को छोड़कर देश के बाकी राज्यों के किसान दिल्ली कूच करेंगे। वहीं 10 मार्च को पूरे देश में चार घंटे किसान ‘रेल रोको’ आंदोलन करेंगे। 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत होगी।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि दिल्ली जाने का कार्यक्रम पहले की तरह है। दिल्ली जाने का कार्यक्रम न पीछे किया और न करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि किसान ट्रैक्टरों को छोड़कर दिल्ली आ सकते हैं। अब यह रणनीति तय की गई है कि छह मार्च को देशभर के किसान ट्रेन, बस और पैदल शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली कूच करेंगे। अब देखना होगा कि सरकार इन किसानों को बैठने देती है या फिर बातें करती है। 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक पूरे देश में ट्रेन रोको आंदोलन किया जाएगा।


Leave a Reply