Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना में जालंधर पंजाब में फर्स्ट, 88.8 प्रतिशत लाभपात्रियों को किया कवर
First in Jalandhar Punjab under Sarbat health insurance scheme, 88.8 percent beneficiaries were covered

सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना में जालंधर पंजाब में फर्स्ट, 88.8 प्रतिशत लाभपात्रियों को किया कवर

जालंधर : जालंधर ने आयुष्मान भारत सरबत स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 88.08 प्रतिशत लाभपात्रियों को कवर कर राज्य भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसमें लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन और ई-कार्ड बनाना शामिल था। यह जानकारी डीसी घनश्याम थोरी ने दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत योग्य लाभपात्री पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 2.62 लाख परिवार समूहों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 2.30 लाख रजिस्ट्रेशन और ई-कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिले में अब तक 5.30 लाख व्यक्तिगत कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में कुल लाभपात्रियों की प्रतिशतता सिर्फ 46.13 फीसद थी, जिसमें सिर्फ 1.31 लाख परिवार शामिल थे। उन्होंने इस प्राप्ति के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम की प्रशंसा की।

 

 

source link


Leave a Reply