Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर बस स्टैंड को बंद कर पंजाब रोडवेज व पनबस के कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन
Government buses blockade in Punjab, raw employees of PRTC and PUNBUS on strike for their demands

जालंधर बस स्टैंड को बंद कर पंजाब रोडवेज व पनबस के कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

जालंधर : आज जालंधर शहर में 4 घंटे तक बस स्टैंड बंद रहा। पंजाब रोडवेज व पनबस के कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारियों ने रेगुलर करने की मांग को लेकर बस स्टैंड को बंद कर प्रदर्शन किया । इस कारण बसों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। वहीँ इस वजह से सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । वहीँ अब कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर 9 से 11 अगस्त को चक्का जाम का ऐलान कर दिया है।उनका कहना है कि उस दिन कोई भी सरकारी बस नहीं चलेगी। कर्मचारी सरकार से उन्हें पक्का करने के अलावा ठेकेदारी प्रथा को भी खत्म करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल बस स्टैंड को अब बसों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार के आगे कई बार मांग उठा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सरकार मीटिंग के नाम महज खानापूर्ति कर रही है। जिसकी वजह से मजबूर होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

 

source link


Leave a Reply