Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर दो सगी बहनों सहित तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर दो सगी बहनों सहित तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर : जालंधर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार सुंदर नगर इलाके में एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं।लापता लड़कियों में 12 और 13 साल की दो सगी बहनें शामिल हैं, जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि तीसरी 16 वर्षीय उनकी सहेली बताई जा रही है। परिजनों को उस समय घटना की जानकारी मिली, जब वे काम से लौटे और घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। आसपास काफी तलाश के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें तीनों लड़कियां दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई नजर आईं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और बच्चियों की तलाश के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply