Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing बड़ी खबर : सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली धमकी
Sidhu Musewala's father's big statement, if justice is not received by November 25, he will withdraw the FIR of the son's murder after talking to the DGP

बड़ी खबर : सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली धमकी

अमृतसर : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के नाम से एक बार फिर धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा- अगर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की सुरक्षा को लेकर कुछ बोलेगा तो तेरा हाल भी तेरे बेटे से ज्यादा खतरनाक होगा। मूसेवाला के मेल एड्रेस पर भेजे गए ई-मेल में गुर्गें ने आगे लिखा है कि तेरे बेटे ने हमारे भाइयों को मरवाया था और हमने तेरे बेटे को मार दिया। तेरे दबाव में ही मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। इसे हम भूले नहीं है। वहीँ पुलिस ने धमकी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कुछ दिन पहले बलकौर सिंह ने सवाल उठाया था कि मूसेवाला के हत्यारों को इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है। अगर इतनी सुरक्षा मूसेवाला को मिलती तो उनका बेटा आज जिंदा होता। कुछ दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मानसा में कैंडल मार्च निकाला था। इस दौरान पिता ने कहा था कि परिणाम चाहे कुछ भी हो, वह चुप नहीं बैठेंगे। आजाद घूम रहे बेटे के हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए यह लड़ाई शुरू की है। सिद्धू के सैकड़ों प्रशंसक ही उनकी ताकत हैं। सरकार को इंसाफ के लिए बहुत समय दे दिया है।

 


Leave a Reply