नेशनल न्यूज़ : केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी BJP के एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, जो वर्तमान में कर्नाटक के धारवाड़ संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार लोकसभा सांसद हैं. आज नीट विवाद को लेकर जंतर मंतर पर चल रहे प्रोटेस्ट के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वे वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का पद भी संभाल रहे हैं.














