Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing पठानकोट: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में सेना का अधिकारी चढ़ा सीआईए स्टाफ के हत्थे
Pathankot: Army officer arrested by CIA staff for giving intelligence to Pakistan

पठानकोट: पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के आरोप में सेना का अधिकारी चढ़ा सीआईए स्टाफ के हत्थे

पठानकोट : बड़ी जानकारी मिली है कि भारतीय फौज की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने के आरोप में सीआईए स्टाफ पठानकोट की टीम ने एक सैन्य अधिकारी को काबू किया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी की पहचान गुरदासपुर के गांव तलवंडी भारथवाल, बटाला निवासी नवजोत सिंह के रूप में हुई ,पकड़ा गया अधिकारी सेना में बतौर नायक अपनी सेवाएं दे रहा है। मिली जानकारी अनुसार वह इस समय पठानकोट के सुजानपुर आर्मी कैंप में तैनात है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीँ पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के साथ उसका एक साथी भी इस काम में लगा था। प्राप्त जानकारी मुताबिक दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से सैन्य मूवमेंट, जंगी तैयारियों के साथ अन्य खुफिया जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों को मुहैया करवाते थे। वहीँ सूत्रों का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से यह पता चलेगा कि वह कब से पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहा था और अब तक क्या जानकारियां साझा की जा चुकी हैं।


Leave a Reply