Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

पंजाब : कनाडा के टोरंटो में अमृतसर की 26 वर्षीय नवनीत कौर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि एकतरफा प्रेम में पड़कर पंजाब का रहने वाला शरणजीत लंबे समय से नवनीत को परेशान कर रहा था। इस संबंध में पहले ही कनाडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने के कारण यह दर्दनाक घटना हुई।

नवनीत के परिवार ने बताया कि नवनीत करीब पांच वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे वर्क परमिट मिला और बाद में पीआर मिलने पर वह एक बैंक में नौकरी करने लगी। करीब एक माह पहले वह चार साल बाद अपने परिवार से मिलने अमृतसर आई थी। 27 जून को उसने अमृत छका और 29 जून को वापस कनाडा लौट गई।

परिवार के अनुसार, कोटकपूरा निवासी शरणजीत पिछले कई महीनों से उसका पीछा कर रहा था, लगातार फोन करता था और बैंक तक पहुंच जाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसके बावजूद वह नवनीत तक दोबारा पहुंच गया। परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब साढ़े सात बजे नवनीत बैंक जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थी और अपने भाई से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। तभी उसने कहा, “शरण आ गया है।” इसके कुछ ही सेकंड बाद फोन कट गया। बाद में परिवार को उसकी हत्या की सूचना मिली।

परिवार का कहना है कि जब आरोपी के खिलाफ पहले से मामला दर्ज था और अदालत में सुनवाई चल रही थी, तब वह खुलेआम कैसे घूम रहा था और उसके पास हथियार कैसे पहुंचा। परिजनों ने कनाडा सरकार से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, आरोपी को कड़ी सजा तथा भारत सरकार से नवनीत का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने में सहायता की मांग की है।


Leave a Reply