Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big Breaking News : होशियारपुर में ट्रक से टक्कर के बाद कार सवार 4 लोग जिंदा जले
Big Breaking News: 4 people in car burnt alive after collision with truck in Hoshiarpur

Big Breaking News : होशियारपुर में ट्रक से टक्कर के बाद कार सवार 4 लोग जिंदा जले

पंजाब : खबर मिली है कि पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिससे कार ने तुरन्त आग पकड़ ली. वहीं कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि होशियारपुर में दसूहा के ऊंची बस्सी गांव के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है. ट्रक की टक्कर के बाद जैसे ही कार ने आग पकड़ी तो कार में मौजूद लोगों ने दरवाजे खोलने की कोशिश की लेकिन वो दरवाजे को नहीं खोल पाए. जिसकी वजह से वो कार में जिंदा जल गए और चारों की मौके पर ही मौत हो गई.

सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. गाड़ी का नंबर जालंधर का है तो इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक जालंधर के हो सकते है. कार की डीटेल के आधार पर मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.


Leave a Reply