Latest news
30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला

India Living News

Hot News
You are currently viewing 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

जालंधर : पंजाब भर में अपनी मांगों को लेकर और बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। इसी के तहत यूनियनों ने 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान किया है, लेकिन जालंधर में वाल्मीकि समाज की ओर से बंद का कोई आह्वान नहीं किया गया है। जालंधर पूरी तरह खुला रहेगा।

इस संबंध में विभिन्न यूनियनों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जालंधर पहले ही 27 जुलाई को बंद रहा था, इसलिए 30 जुलाई को जालंधर बंद की कोई कॉल नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन भगवान वाल्मीकि चौक में जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न यूनियनों और अन्य संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार की ओर से कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 27 जुलाई के बंद के दौरान विभिन्न संगठनों ने उन्हें पूरा समर्थन दिया था, जिसके लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। हालांकि, 30 जुलाई को केवल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जालंधर बंद नहीं रहेगा।

जालंधर में किसी भी तरह के बंद का ऐलान नहीं
बता दें कि 30 जुलाई के पंजाब बंद को लेकर राज्य के विभिन्न शहरों से यूनियन नेताओं ने लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी, जबकि जालंधर में किसी भी तरह के बंद का ऐलान नहीं किया गया है।


Leave a Reply