Skip to content

AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज

AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर : जालंधर में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा हलका जालंधर नॉर्थ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए दिनेश ढल्ल को हलका इंचार्ज के पद से हटा दिया है। उनकी जगह जालंधर के मेयर विनीत धीर को नॉर्थ हलके का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। यह फैसला आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिनेश ढल्ल पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल होने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इसी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने संगठन में बदलाव करते हुए उनसे हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।

वहीं, मेयर विनीत धीर को नॉर्थ हलके की कमान सौंपे जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि आम आदमी पार्टी उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में भी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से उम्मीदवार को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।