चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिली कि मोगा के कांग्रेसी विधायक हरजोत कमल BJP में शामिल हो गए है। बताया जा रहा है कि हरजोत कमल ने अपना टिकट कटने से नाराज होकर यह कदम उठाया। बता दे कि कांग्रेस हाईकमान ने मोगा से 5 दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुई बॉलीवुड स्टार सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दे दिया है। वहीँ मालविका सूद की टिकट अनाउंस होने के दो घंटे बाद ही हरजोत कमल ने चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया।