Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

वर्ल्ड न्यूज़ : चीन के उत्तर-पश्चिमी छिंगहाई प्रांत में मंगलवार सुबह करीब 20 मिनट के भीतर दो भूकंप आए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 5.7 और दूसरे की 5.8 मापी गई। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। यूएसजीएस के मुताबिक पहला भूकंप सुबह 11:16 बजे और दूसरा 11:34 बजे दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के झटके पड़ोसी गांसू प्रांत की राजधानी लानझोउ तक महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घरों के भीतर लगे लैंप और अन्य सामान हिलते हुए दिखाई दिए। चीन के सरकारी प्रसारक CCTV द्वारा जारी वीडियो में भूकंप के दौरान पहाड़ी चट्टानों से धूल के बड़े गुबार उठते नजर आए।हालांकि स्थानीय प्रशासन के अनुसार अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।


Leave a Reply