Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing कबड्डी खिलाड़ी की मां पर हुए जानलेवा हमले में बड़ा खुलासा, हैरान करने वाली सच्चाई आई सामने
Big disclosure in the murderous attack on Kabaddi player's mother, shocking truth came to the fore

कबड्डी खिलाड़ी की मां पर हुए जानलेवा हमले में बड़ा खुलासा, हैरान करने वाली सच्चाई आई सामने

मोगा : मोगा के बधनी कला में घर में घुसकर मशहूर कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा और उसकी मां पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना में जो सच सामने आया उसने सभी को चौंका दिया है। पुलिस के अनुसार कुलविंदर किंदा ने ही अपनी मां पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस द्वारा गहनता से की गई जांच में सामने आया है कि कुलविंदर सिंह किंदा के घर में कोई भी व्यक्ति नहीं घुसा था। कुलविंदर सिंह उर्फ ​​किंदा को अपनी मां के चरित्र पर संदेह था, जिसने 21 जून को चिकन कॉर्नर, मेन रोड बधनी कलां से मांस काटने के लिए एक लोहे का चाकू उठाया और उस चाकू से खुद ही अपनी मां को घायल कर दिया। कुलविंदर सिंह उर्फ ​​किंदा ने निजी दुश्मनी के चलते हरप्रीत सिंह खैरा निवासी गांव राऊके कलां, अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना निवासी लोपो, सुखजिंदर सिंह उर्फ ​​सुक्खा निवासी लोपो के नाम बताए।


Leave a Reply