Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के परिवहन मंत्री राजा वड़िंग एक्शन मोड में , अलग-अलग राज्यों से आने वाली बसों की चेकिंग की
Big blow to Punjab Transport Minister Raja Vading, High Court stays action against Badal family's orbit buses

पंजाब के परिवहन मंत्री राजा वड़िंग एक्शन मोड में , अलग-अलग राज्यों से आने वाली बसों की चेकिंग की

चंडीगढ़ : बता दे कि पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग फुल एक्शन मोड में नज़र आ रहे है । उन्होंने पहले मंगलवार की रात मोहाली में बसों की चेकिंग की , और फिर सुबह उठते ही फिर एक्शन मोड में नज़र आये और इसके चलते अलग-अलग राज्यों से आने वाली बसों को चेक किया गया। मिली जानकारी अनुसार रात और सुबह की चेकिंग के दौरान परिवहन मंत्री ने करीब आधा दर्जन बसों को बंद कर दिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक वह खुद देर रात तक आरटीए के साथ चेकिंग पर रहे। वहीँ वे खुद बसों में चढ़कर सवारियों से वार्तालाप भी कर रहे थे और उनसे बस में चढ़ने का स्थान पूछ रहे थे।

बता दे कि कुछ संचालकों ने अलग-अलग जगहों से रास्ते से सवारियों को चढ़ाया था, जो कि कानून के खिलाफ था। फिर इस वजह से इन्हें बंद कर दिया गया। वहीँ इसके अलावा कुछ बसों ने टैक्स नहीं भरा था और इस कारण उन्हें भी बंद कर दिया गया । वहीँ बसों में बैठी सवारियों से हुई असुविधा के लिए परिवहन मंत्री ने उनसे माफ़ी भी मांगी और उनके आदेश से पहले उन्हें बस स्टैंड तक छोड़ा गया और बाद में बसों को बंद कर दिया गया। मंत्री राजा वड़िंग कहते हैं कि प्राइवेट बस संचालक करोड़ों रुपए का टैक्स चोरी कर रहे हैं। और टूरिस्ट बसों को ट्रांसपोर्ट बसों की तरह चलाया जा रहा है, जिससे सरकार को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा इसको रोकने के लिए ही उनकी तरफ से यह कार्रवाई की जा रही है, और आगे भी लगातार चलती रहेगी। वहीँ परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा की जा रही कार्रवाई की लोगों के साथ-साथ राजनीतिक लोग भी सराहना कर रहे हैं।

 


Leave a Reply