Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, यूपी के कौशांबी जिले से हुआ गिरफ्तार

बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार, यूपी के कौशांबी जिले से हुआ गिरफ्तार

पंजाब : उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस को संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। बता दे कि पुलिस के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ को यूपी के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया है।

ISI से जुड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी हुआ गिरफ्तार

बता दे कि पुलिस द्वारा एक समन्वित संयुक्त अभियान में, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI के एक सक्रिय कार्यकर्ता, लाजर मसीह पुत्र कुलविंदर, निवासी ग्राम कुर्लियान, थाना रामदास, अमृतसर, पंजाब को कोखराज थाना क्षेत्र, कौशाम्बी (UP) से गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति जर्मनी स्थित बीकेआई कार्यकर्ता स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी के अधीन काम कर रहा था और पाकिस्तान की ISI के सीधे संपर्क में था। स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी पाकिस्तान स्थित बीकेआई सरगना हरविंदर रिंदा और अमेरिका स्थित BKI कार्यकर्ता हैप्पी पासियन का प्रमुख सहयोगी है।

वहीं पुलिस को लाजर मसीह के पास से हथगोले और एक विदेशी पिस्तौल सहित हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। बता दे कि वह पंजाब में कई आपराधिक मामलों में वांछित है। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply